राजनांदगांव
हैदराबाद में 14 से 19 नवंबर तक होगी मीट
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 सितंबर। हैदराबाद में होने वाली 14 से 16 नवम्बर 2026 के नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट में भाग लेने राजनांदगांव जिला एथलेटिक्स खेल संघ द्वारा 26 सितंबर को प्रात: 6.30 बजे से राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा के मिनी स्टेडियम में ट्रायल लिया जाएगा। इस ट्रायल में 14 वर्ष बालक-बालिका एवं 16 वर्ष बालक-बालिका की चयन प्रतियोगिता होगी और चयनित प्रतियोगियों को सीधे राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो हैदराबाद में संपन्न होने जा रही है, में भाग लेने चयन के बाद राजनांदगांव जिले की टीम रवाना होगी।
जिला एथलेटिक संघ के सचिव रणविजय प्रताप सिंह ने बताया कि14 वर्ष बालक एवं बालिका के लिए 600 मीटर की दौड़, 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद एवं बैक थ्रो का इवेंट होगा। जबकि 16 वर्ष बालक -बालिका में 600 मीटर की दौड़, 80 मी हर्डल, 60 मीटर की दौड़, ऊंची कूद एलंबी कूद, गोला फेक एवं भला फेक का ट्रायल होगा।
14 वर्ष के जो बालक- बालिका होंगे, उनका जन्म 17 नवंबर 2012 एवं 16 नवंबर 2014 के मध्य होना चाहिए। जबकि 16 वर्ष बालक-बालिका का जन्म 17 नवंबर 2010 एवं 16 नवंबर 2012 के मध्य होना चाहिए। 14 वर्ष के समूह में बालक-बालिका की उम्र 12 वर्ष से अधिक होना चाहिए। 12 वर्ष से कम उम्र के प्रतियोगी इसमें भाग नहीं ले सकते हैं अर्थात 12 से 14 वर्ष आयु के प्रतियोगी ही 14 वर्ष आयु समूह में भाग ले सकते हैं।
ट्रायल के पश्चात चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने 12 नवंबर 2026 को हैदराबाद रवाना होंगे। ट्रायल में भाग लेने प्रतिभागियों को अपने उम्र संबंधी दस्तावेज के रूप में जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड एवं एएफआई का यूआईडी लाना होगा । ट्रायल्स में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा एक एक क्वालीफाइंग लाइन दी हुई है, जिसे पूरा करने के पश्चात ही प्रतियोगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने योग्य होगा । उक्त जानकारी जिला एथलेटिक्स खेल संघ के सचिव रणविजय प्रताप सिंह एवं कोच कामता प्रसाद यादव ने दी।