राजनांदगांव
साढ़े 22 लाख का सामान जब्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 सितंबर। गढ़चिरौली पुलिस ने महाराष्ट्र राज्य द्वारा प्रतिबंधित सुगंधित तम्बाकू के अवैध निर्माण और भंडारण के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं एक फरार आरोपी की पुलिस तलाश में जुटी है। पुलिस ने चार आरोपियों के साथ-साथ सुगंधित तंबाकू उत्पाद, उत्पादन सामग्री और एक चार पहिया वाहन जब्त किया। कुल मिलाकर 22 लाख 50 हजार 230 रुपए मूल्य का सामान जब्त किया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सरकार ने सुगंधित तंबाकू की बिक्री और परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया है। गढ़चिरौली जिले में अवैध कारोबारों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक एम. रमेश ने सभी चौकियों/ उप चौकियों/पीओएम को गढ़चिरौली जिले में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू, अवैध शराब, जुआ और अन्य अवैध कारोबारों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। तदनुसार 19 सितंबर 2026 को पुलिस सहायता केंद्र गट्टा (फु.) पुलिस ने सुगंधित तंबाकू का अवैध भंडारण और उत्पादन करने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार 18 सितंबर को पुलिस सहायता केंद्र गट्टा (फु) की पुलिस टीम को सूचना मिली कि अजीत कुजूर नामक व्यक्ति जो
एक गुप्त सूचनादाता से विश्वसनीय सूचना मिली कि अजीत कुजूर नामक व्यक्ति जो जाम्भलीझोरा तालुका धनोरा जिला गढ़चिरोली का निवासी है, अपने घर पर प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू का अवैध रूप से निर्माण और बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अजीत कुजूर के घर पहुंची और पंच की उपस्थिति में उसके घर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि सरकार द्वारा प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू घर की एक अलमारी में रखा हुआ था और पैकिंग के लिए आवश्यक अन्य सामग्री भी मिली। टीम को घर के पास खड़ी चार पहिया वाहन की पिछली सीट के नीचे दो पीले और दो सफेद रंग के बंडलों में सुगंधित तंबाकू मिला, इसके आधार पर कुल 103 सफेद सुगंधित तंबाकू के बंडल बरामद किए गए। सुगंधित तंबाकू के कुल 02 सफेद और 02 पीले बंडल जिनका कुल मूल्य 3 लाख 5 हजार रुपए, एक पीले बंडल में ‘मजा 108 हुक्का शीशा तंबाकू’ लिखे हुए 10 पॉलीथीन पैकेट जिनका कुल मूल्य लगभग 13250 रुपए है। पैकिंग सामग्री जिसमें ‘केकेपी’ लिखा हुआ एक बैंक क्लोजर मशीन, एक स्वचालित फिल्म सीलिंग मशीन एक पोर्टेबल बैग सिलाई मशीन, एक स्ट्रेटनर मशीन शामिल है, इन सभी का कुल मूल्य लगभग एक लाख 25 हजार 500 रुपए, एक सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन पुरानी प्रयुक्त जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपए है और कुल 22 लाख 50 हजार 230 रुपए पुलिस द्वारा जब्त किए गए।
पुलिस ने आरोपी अजीत जोहान कुजूर से उक्त वस्तुओं के बारे में विस्तार से पूछताछ की गई और उसने बताया कि मौके से फरार आरोपी का नाम प्रशांत यादव है, जो तहसील और जिला गढ़चिरौली का निवासी है और सभी वस्तुएं प्रशांत यादव की हैं। उसके घर पर मौजूद आरोपी साईनाथ टाटाजी कन्नाके व सचिन ज्ञानेश्वर कन्नाके दोनों धोराप तहसील पावनी जिला भंडारा के निवासी हैं और अभिजीत यादव नन्हे उमरेड जिला नागपुर का निवासी है। उसने बताया कि उसके साथी ये हैं।
एवं औषधि प्रशासन विभाग गढ़चिरौली की शिकायत पर गट्टा (फु.) पुलिस सहायता केंद्र में आरोपी अजीत जोहान कुजूर 22 वर्ष निवासी जाम्भालीझोरा तहसील धनोरा जिला गढ़चिरोली, साईनाथ टाटाजी कन्नाके 39 वर्ष व सचिन ज्ञानेश्वर कन्नाके 32 वर्ष दोनों निवासी धोराप जिला भंडारा एवं अभिजीत यादव नन्हे निवासी उमरेड जिला नागपुर और फरार आरोपी प्रशांत निवासी गढ़चिरौली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता-2023 की धारा 3(5), 275, 274, 223, 123 और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 की धारा 59(द्ब),3(1)(55)(1), 27(3)(ष्), 26(2)(द्ब), 26(2)(द्ब1) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उक्त मामले में 4 आरोपियों को 20 सितंबर को गिरफ्तार किया गया है। उक्त मामले में फरार आरोपी प्रशांत यादवर की तलाश जारी है।