राजनांदगांव

एचआईवी-एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
08-Sep-2026 4:42 PM
एचआईवी-एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 सितंबर।
आईईसी गहन अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैगापारा लखोली राजनांदगांव में विद्यार्थियों के बीच एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर एवं युवा विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स सहित विभिन्न गंभीर एवं संक्रामक बीमारियों के संबंध में सही एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना तथा उनमें स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता विकसित करना था।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को एचआईवी एवं एड्स के कारण, संक्रमण के प्रमुख माध्यम, बचाव के उपाय, एचआईवी की जांच एवं उपचार की उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को एसटीआई (यौन संचारित संक्रमण), टीबी (क्षय रोग), हेपेटाइटिस (हेपेटाइटिस) एवं अन्य गंभीर बीमारियों के लक्षण, संक्रमण के संभावित कारण, बचाव तथा समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के बारे में भी जागरूकता किया गया।
जागरूकता सत्र के दौरान विद्यार्थियों को विशेष रूप से यह बताया गया कि एचआईवी/एड्स  को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों से बचना आवश्यक है। एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ भेदभाव न करते हुए उसके प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार किया जाना चाहिए। विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवनशैली जागरूकता तथा किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की स्थिति में योग्य स्वास्थ्यकर्मी अथवा स्वास्थ्य संस्था से संपर्क करने प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम को स्वयंसेवकों के प्रश्नोत्तर सत्र के रूप में भी आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के मन में एचआईवी/एड्स, एसटीआई, टीबी, हेपेटाइटिस एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी विषयों को लेकर उठने वाले विभिन्न प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते अनेक प्रश्न पूछे, परंतु सरल एवं तथ्यात्मक तरीकों से उत्तर दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की विशिष्ट वंदना झा एवं विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताते कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग प्रदान किया गया।


अन्य पोस्ट