राजनांदगांव

नांदगांव जिला अस्पताल को उत्कृष्टता प्रमाणपत्र
06-Sep-2026 4:31 PM
नांदगांव जिला अस्पताल को उत्कृष्टता प्रमाणपत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 6 सितंबर। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने जिला अस्पताल राजनांदगांव को ईट राइट कैंपस का 5-स्टार प्रमाण-पत्र प्रदान किया है।

जिला अस्पताल राजनांदगांव छत्तीसगढ़ का पहला अस्पताल है, जिसे एफएसएसएआई से 5-स्टार ईट राइट कैंपस प्रमाण-पत्र मिला है। यह प्रमाण-पत्र 2 सितंबर 2026 से 1 सितंबर 2028 तक मान्य है।

अस्पताल में स्वच्छ, सुरक्षित, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण खाद्य व्यवस्था के लिए किए जा रहे प्रयासों के आधार पर यह प्रमाण-पत्र दिया गया है। इस व्यवस्था में अस्पताल प्रशासन के साथ चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ, खाद्य प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों और अन्य कर्मचारियों की भूमिका रही।


अन्य पोस्ट