राजनांदगांव
ट्रेन से युवक गिरा, मौत
06-Sep-2026 4:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 सितंबर। ट्रेन में सफर कर रहा एक युवक ट्रेन से जोरातराई-मुढ़ीपार के बीच गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मृतक की शिनाख्ती का प्रयास पुलिस कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमनी थानांतर्गत जोरातराई-मुढ़ीपार के बीच लगभग 30 से 35 वर्ष का युवक जो लाल रंग का शर्ट व नीले रंग का लोवर पहना, नागपुर से रायपुर जाने वाली ट्रेन में सफर कर रहा था। इस दौरान ग्राम जोरातरई-मुढ़ीपार के बीच युवक ट्रेन से नीचे गिर गया। घटना की सूचना पर पुलिस मृतक के संबंध में शिनाख्ती करने का प्रयास कर रही है। सोमनी पुलिस ने उक्त युवक के संबंध में किसी को जानकारी होने पर थाना को सूचित करने अपील की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे