राजनांदगांव
आरोपी ने पीडि़ता के पिता से भी लिया हजारों रुपए
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 सितंबर। नौकरी लगाने का झांसा देकर पीडि़ता से 4 साल से शारीरिक शोषण और पीडि़ता के पिता से भी हजारों रुपए लेने वाले आरोपी को पुलिस ने शिकायत के बाद गिरफ्तार कर कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार छुरिया थाना के अपराध क्रमांक 163/2026 के आरोपी मोहम्मद सफदर खान को छुरिया पुलिस ने नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लगातार 4 वर्षों से पीडि़ता का शारीरिक शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया। मामले में आरोपी मोहम्मद सफदर खान ने पीडि़ता को वनरक्षक का फार्म भरी हो कहकर उसका प्रवेश पत्र मांगा और वन विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर पीडि़ता के पिता से 43 हजार रुपए भी ले लिए। उसके बाद आरोपी मोहम्मद सफदर खान द्वारा जब वह अपने घर पर अकेला था, तो पीडि़ता को अपने घर फोन के माध्यम से बुलाया और पीडि़ता के हाथ को खींचकर अपने घर के कमरे के अंदर खींचकर दरवाजा बंद कर जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाया व धमकी दिया कि इस घटना को अपने मम्मी-पापा को बताया तो जान से मार दूंगा।
घटना के बाद आरोपी द्वारा पीडि़ता के साथ लगातार जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। पीडि़ता द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज किया करता था। आरोपी मो. सफदर खान पीडि़ता को अपने कार में बिठाकर कार के अंदर डरा-धमकाकर बदनाम करने के नाम पर जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाया करता था। आरोपी द्वारा पीडि़ता का शारीरिक शोषण करने के आरोप में आरोपी मो. सफदर खान को एक सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।