राजनांदगांव

चाकू लहराने वाला गिरफ्तार
31-Aug-2026 5:15 PM
चाकू लहराने वाला गिरफ्तार

राजनांदगांव, 31 अगस्त। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के छुरिया मोड़ के पास जाने-जाने वाले लोगों को बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से बटनदार चाकू जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार पुलिस चौकी चिचोला अंतर्गत मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसका नाम देवेन्द्र यादव है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 छुरिया मोड के पास आने-जाने वाले को बटनदार चाकू लहराकर डरा-धमका रहा है। सूचना पर आरोपी देवेन्द्र यादव 20 वर्ष ग्राम बापूटोला पुलिस चौकी चिचोला को बटनदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है, जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 


अन्य पोस्ट