राजनांदगांव

महापौर ने ली निगम व विद्युत मण्डल के अफसरों सहित प्लांट संचालक की बैठक
29-Aug-2026 10:26 PM
महापौर ने ली निगम व विद्युत मण्डल के अफसरों सहित प्लांट संचालक की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 29 अगस्त। बारिश में बार-बार लाईट बंद होने की वहज से पेयजल सप्लाई प्रभावित होने पर महापौर मधुसूदन यादव आज अपने कक्ष में नगर निगम एवं विद्युत मण्डल के तकनीकि अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। आयुक्त जी.आर. मरकाम, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, जल विभाग के प्रभारी सदस्य  सुनील साहू व लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा की उपस्थिति में आहुत बैठक में उन्होंने निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी लेकर कार्य में गति लाने निर्देर्शित किए।

महापौर ने बैठक में कहा कि शहर के कई क्षेत्रों में कम पानी आने की शिकायत प्राप्त हो रही है, जिसका मुख्य कारण टंकी नही भर पाना है। कंचनबाग, मोतीपुर की टंकिया पूरी नही भर पा रही हैै। जिस वजह से उक्त टंकी से सप्लाई क्षेत्रों में पानी की समस्या आ रही है। जिसका प्रमुख कारण बार-बार बिजली बंद होना है। विद्युत माण्डल के कार्यपालन अभियंता श्री फ्लोरा ने कहा कि अत्यधिक बारिश एवं फिडर मेें परेशानी की वजह से विद्युत की समस्या आ रही है। पेयजल की समस्या दूर करने फिल्टर प्लांट का विद्युत कनेक्शन अलग से फिडर में जोडऩे कार्य योजना बनाई जा रही है। जिससे प्लांट में बार बार लाईट बंद होने की समस्या नही रहेगी।

महापौर ने समुचित पेयजल सप्लाई के लिए फिडर का कार्य शीघ्रता से करने तथा गंज चौक काम्पलेक्स के पास ट्रांसफार्मर शिप्टींग के लिए निगम के अधिकारियों के साथ संयुक्त दौरा कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ देने कालोनियों में शिविर लगाया जा रहा है, शिविर में विद्युत मण्डल के अधिकारी भी शामिल रहे, इस संबंध में निगम के अधिकारियों से चर्चा कर कार्य योजना अनुसार अधिकारी भेजने कार्यपालन अभियंता श्री फ्लोरा को निर्देशित किए, ताकि योजना का लाभ देने प्रक्रिया बताई जा सके।

वार्डों में गंदा पानी आने की शिकायत पर महापौर ने निगम अधिकारी एवं प्लांट संचालक से वस्तु स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने जानकारी दी कि 17 एमएलडी फिल्टर प्लांट के फिल्टर बेड का मरम्मत कराया जा रहा है, जो पूर्णता की ओर है, नया फिल्टर मिडिया भी मंगाया गया है। महापौर ने कहा कि सभी पंप भी दुरूस्त रखे, उसके अलावा फिटकरी, क्लोरिन आदि का पर्याप्त भण्डारण रखे तथा तीनों पालियों में पर्याप्त कर्मचारी रहे इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने कहा कि वाल्वमेनों से टंकी भरने, कम भरने तथा पाईप लाईन लिकेज आदि की जानकारी लेवे, उन्हें एक दूसरे से समन्वय स्थापित कर कार्य करने समझाईस देवे, उनके कार्यों की मानिटरिंग करे। उन्होंने कहा कि टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई होने वाले क्षेत्रों की जानकारी लेकर उस क्षेत्र में जाकर परीक्षण कर पाईप लाईन विस्तार, इंटर कनेक्शन तथा टंकी लगाकर पंप के माध्यम से पानी सप्लाई करने संबंधी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए, ताकि उक्त क्षेत्र में समुचित पानी सप्लाई हो सके।

उन्होंने निर्माण कार्यो के संबंध में प्रारंभ, अप्रारंभ कार्यो की जानकारी लेकर कहा कि कार्य में प्रगति लावे, अप्रारंभ कार्य के लिए ठेकेदारों को कार्य प्रारंभ करने निर्देशित करे। उन्होंने काम्पलेक्स निर्माण के प्रगति की जानकारी लेकर नक्शा अनुसार दुकान की साईज निकाल दर निर्धारण कर राजस्व विभाग को जानकारी देवे, जिससे उनके द्वारा नीलामी के लिए प्रक्रिया की जा सके। उन्होंने आंगनबाड़ी मरम्मत, विधायक, सांसद निधि तथा योजना के कार्यो की विस्तृत जानकारी लेकर कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा बजट प्रावधानानुसार उसके क्रियान्वयन के लिए किये जा रहे कार्यो की वस्तु स्थिति की जानकारी लेकर दिशा निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट