राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 अगस्त। हाईवे पर एवं शहर के चौक चौराहो में घुमते रहने तथा बैठे रहने से यातायात बाधित होने व दुर्घटना की रोकथाम के लिए कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर नगर निगम द्वारा मवेशी धर पकड़ अभियान चलाया जा रहा है।
नगर निगम निगम आयुक्त जी.आर.मरकाम स्वयं स्थल में पहुंच मानिटरिंग कर रहे है। निर्देशानुसार निगम का अमला गुरुवार को 11 मवेशी पकड दो दिन में लगभग 200 मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी लगाकर सिंग में रेडियम टेप लगाए। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त शिकायत तथा निदान 1100 व मुख्यमंत्री हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायतों के आधार पर भी मवेशी पकड़ा जा रहा है तथा बीमार तथा दुर्घटना से घायल मवेशी ईलाज के लिए आरोग्यंम गौशाला छोड़ा गया एवं रात में टीम द्वारा मवेशी हकाला भी जाता है। इसके अलावा टीकाकरण के तहत कॉजी हाउस में रखे मवेशियो को एल.एस.डी. का टीका भी लगाया गया।
मवेशियों को पकडऩे शासन व प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार नगर निगम की घुमन्तु मवेशियों को पकडऩे निगम आयुक्त द्वारा गठित टीम चौक चौराहो से घुमन्तु मवेशियों को पकडऩे की कार्यवाही निरंतर कर रही है। आयुक्त की उपस्थिति में नेहरू नगर, जी.ई.रोड, राम दरबार, पुराना बस स्टैण्ड, निगम कार्यालय के सामने, आम्बेडकर चौक, मनोकामना भवन के पास से 11 मवेशी पकड़ रेवाडीह काजी हाउस छोडे, जहॉ से उन्हें छोड़ाने पर 570-570 रूपये मवेशी मालिकों से अर्थदण्ड लेकर मवेशी छोड़ा जायेगा। साथ ही जिलाधीश के निर्देश पर मवेशियों तथा नागरिकों को दुर्घटना से बचाने दो दिन में शहर के लगभग 200 मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी लगाकर सिंग में रेडियम टेप लगाया गया। इसी प्रकार प्रतिदिन रात में दुर्घटना से बचाने प्रमुख चौक चौराहों व सडक़ों से मवेशी हकाला भी जा रहा है।
इसके अलावा नवागांव बीड़ी कालोनी के सामने रेल्वे लाईन में दुर्घटना से घायल मवेशी उठाकर ईलाज के लिए आरोग्यम गौशाला छोड़ा गया तथा लखोली कुआं चौक, ममता नगर, बसंतपुर क्लब चौक से प्राप्त शिकायत अनुसार मवेशी पकड़ कॉजी हाउस में छोडा गया। मवेशी पकडऩे तथा रेडियम लगाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
आयुक्त श्री मरकाम ने बरसात में दुर्घटना से बचने एवं मवेशियों को भी दुर्घटना से बचाने मवेशी मालिकों से अपने जानवर को निर्धारित स्थल में बांध कर रखने तथा चौक-चौराहों व सडक़ों पर घुमने पशुओं को खुला न छोडऩे की अपील की है। उन्होंने कहा कि अपालन की स्थिति में मवेशी मालिकों के उपर कार्यवाही करते हुये अर्थदण्ड अधिरोपित किया जायेगा।