राजनांदगांव
विस अध्यक्ष ने किया कनिष्ठ अभियंता एकता का सम्मान
18-Aug-2026 4:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस प्रशिक्षण शाला मैदान में आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र की कनिष्ठ अभियंता एकता साहू को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। एकता साहू द्वारा दो वितरण केंद्रों की जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते उपभोक्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया गया। उनके प्रयासों से क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित हुई। इस उपलब्धि के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने एकता साहू को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे