राजनांदगांव

सट्टा खिलाने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
13-Aug-2026 8:42 PM
सट्टा खिलाने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव, 13 अगस्त। सट्टा खिलाने वाला फरार आरोपी को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने नगदी रकम भी जब्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ जिले के गंडई थानांतर्गत 7 अगस्त को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति ग्राम नर्मदा में अवैध रूप से हार-जीत पर रुपए-पैसों का दांव लगवाकर सट्टा-पट्टी लिख खिला रहा है। सूचना पर गंडई थाना से टीम तैयार कर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई, जहां मिर्जा इकबाल 47 साल पता ग्राम नर्मदा थाना गंडई को सट्टा-पट्टी खेलाते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी मिर्जा इकबाल के विरूद्ध थाना गंडई मे अपराध क्रमांक 247/26 धारा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7, 8  के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना में शामिल अन्य साथी कुदरत अली उर्फ  राजु खान 35 साल साकिन सालेटेकरी चौकी सालेटेकरी बालाघाट को सायबर पुलिस खैरागढ़ के सहयोग से 11 अगस्त को उसके निवास स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।  आरोपी के कब्जे से 3 हजार रुपए जब्त किया गया।


अन्य पोस्ट