राजनांदगांव
अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया था वायरल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 जुलाई। नाबालिग पीडि़ता को उसके रिश्तेदार द्वारा बहला-फुसलाकर बलात्कार व जान से मारने की धमकी देकर दिल्ली ले जाकर एक माह तक शारीरिक शोषण कर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी-प्रार्थिया ने एक जुलाई को छुरिया थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनका दामाद तुषार त्यागी ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ 22 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे घर के अंदर बेड में जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाया और जान से मारने की धमकी दिया। पीडि़ता को आरोपी तुषार त्यागी द्वारा 28 फरवरी 2026 को बस से बिठाकर अपने साथ बिना अनुमति दिल्ली ले जाकर 01 से 30 मार्च तक 7-8 बार उसके साथ जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाया और पीडि़ता का अश्लील फोटो एवं वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है, के संबध में लिखित शिकातय दिया, जिस पर से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी तुषार त्यागी को चंद घंटे में अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर पीडि़ता के साथ अपराध घटित करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।