राजनांदगांव

अंतरराज्यीय 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार
28-Jun-2026 4:29 PM
अंतरराज्यीय 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार

राजनांदगांव, 28 जून। चिचोला बस स्टैंड के पास बैग में लाखों रुपए का अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने वाले 2 अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 23.270 किग्रा गांजा व एक मोबाइल जब्त किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

मिली जानकारी के मुताबिक चिचोला पुलिस चौकी प्रभारी निरीक्षक योगेश पटेल व स्टाप को 26 जून को रात्रि के समय मुखबीर से सूचना मिली कि चिचोला बस स्टैंड के पास 2 व्यक्ति बैग में मादक पदार्थ गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हंैं। सूचना पर  उक्त संदेहियों को तत्काल घेराबंदी  कर पकड़ा गया। नाम-पता पूछने पर अपना नाम मोहम्मद समीर और दूसरा व्यक्ति आयाज खान दोनों निवासी महाराष्ट्र से दो अलग-अलग बैग में 10-10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा टेप लगा हुआ कुल वजन 23.270 किग्रा कीमती 10 लाख 10 हजार रुपए बरामद हुआ।
आरोपियों का कृत्य धारा-20 बी एनडीपीएस का घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
 


अन्य पोस्ट