राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 जून। पानी टंकी के पास खार रोड में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के पास से शराब की शीशियां और नगद राशि जब्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार 13 जून को केसीजी जिले के छुईखदान पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर ग्राम बुंदेली स्थित पानी टंकी के पास खार रोड़ में रेड़ कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी तारण धुर्वे 39 वर्ष निवासी ग्राम बुंदेली को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 3 नग अद्धी देशी प्लेन शराब प्लास्टिक शीशी, 2 नग अद्धी देशी प्लेन शराब कांच शीशी, 8 पौवा देशी प्लेन शराब कांची शीशी एवं शराब बिक्री की नगद रकम 500 रुपए को जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 216/2026 पंजीबद्ध कर धारा 34(1)(ख) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।


