राजनांदगांव

भाजपा अनु.जन.मोर्चा कुमर्दा मंडल की कार्यकारिणी व पदाधिकारियों की घोषणा
13-Jun-2026 4:30 PM
भाजपा अनु.जन.मोर्चा कुमर्दा मंडल की कार्यकारिणी व पदाधिकारियों की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 जून।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति तथा भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की अनुशंसा पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह भुआर्य द्वारा मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई।

जिसमें डोंगरगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार कंडरा, उपाध्यक्ष मैनाक्ष कंडरा, नागेश हिरोंदिया, आशाबाई मंडावी, मुकेश उईके, महामंत्री सुरज कंडरा, जयदेव कंडरा, मंत्री नितेश कुमार, आशुतोष मरावी, विकास रावटे, शैलेन्द्र, सोशल मीडिया प्रभारी प्रताप मंगर, कोषाध्यक्ष अमरनाथ मंडावी, सह-कोषाध्यक्ष भोलाराम, मीडिया प्रभारी ऋषभ।
कुमर्दा मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र नायक, उपाध्यक्ष होरीलाल रावटे, पुनाराम, नागेन्द्र नेताम, पुष्पाबाई रावटे, चेतन कोमरे, महामंत्री भोलाराम रावटे, पवन खरे, कोषाध्यक्ष टूम्मन भुआर्य, सह-कोषाध्यक्ष मिथलेश धलेन्द्र, मंत्री हेमंत भेडिय़ा, गोविंद जुरेसिया, नेमिनबाई भंडारी, कमलेश्वरी कोटरे, ठगीया राणा, कार्यालय मंत्री दिनेश माहला, मीडिया प्रभारी दिलीप राणा, मीडिया सह-प्रभारी धर्मेन्द्र मंडावी, सोशल मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कोसमा, मन की बात प्रभारी शिव कुमार मंडावी, प्रचार-प्रसार प्रमुख देवलाल ठाकुर, आईटी सेल प्रमुख धन्नु रावटे, नारी शक्ति प्रभारी खेमिन केराम शामिल हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी।


अन्य पोस्ट