राजनांदगांव
संगीतमय कार्यक्रममें दी श्रद्धांजलि
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 जून। छत्तीसगढ़ के दुलरवा कवि और लोक सांस्कृतिक संस्था चंदैनी-गोंदा के मुख्य गायक रहे गीतकार लक्ष्मण मस्तुरिहा के जन्मदिन अवसर पर लोक कलाकारों व कवि साहित्यकारों ने उन्हें याद किया। कन्हारपुरी में आयोजित कार्यक्रम में सुमधुर गीतों के साथ उन्हें सांगीतिक कृतज्ञांजलि दी गई।
लोक गायक महादेव हिरवानी के आयोजित कार्यक्रम में लक्ष्मण मस्तुरिहा द्वारा गाए एक से बढक़र एक गीतों की महादेव हिरवानी व लोक गायिका शिवानी जंघेल के मधुर स्वरों में गुंजायमान हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत आत्माराम कोशा के हाथों मां सरस्वती पूजन सहित महादेव हिरवानी गोविंद साव आदि कलाकारों द्वारा जन कवि मस्तुरिहा के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान लोक कलाकारों ने अपने-अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन महादेव हिरवानी व आभार प्रदर्शन थंगेश्वर साहू द्वारा किया गया।


