राजनांदगांव
14 को मस्ती की अंतिम पाठशाला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 जून। हर रविवार को आयोजित होने वाली मस्ती की पाठशाला के लिए लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। आज की पाठशाला में नए-नए पारंपरिक खेलों को नए-नए पारंपरिक खेलों को खेल बच्चे एवं बड़ों ने मजा लिया।
आज जहां सभी वर्ग के लोग गेड़ी दौड़, बांटी चम्मच दौड़, स्पंज को भिगोकर पानी भरने, रस्साकसी कर बाल डालने जैसे नए खेलों में बढ़-चढकर हिस्सा लिए। वहीं पि_ुल, रींग टास्क, सांप सीढ़ी, बैडमिंटन, तीरंदाजी, कराटे खेल का आनंद लिए तथा नन्हे-मुन्ने बच्चे छोटे-छोटे खेलों में हिस्सा लेकर झूला, फिसलपट्टी का मजा उठाए हैं। वहीं बड़े बुजुर्ग स्वस्थ रहने के लिए योग का सहारा लिए तथा बच्चे एवं युवा बड़ी संख्या में अंत तक जुम्बा डॉस में छत्तीसगढ़ी गाने में जमकर झूमे। साथ ही बड़ी संख्या मे बच्चे चित्रकला में भाग लेकर अपनी भावनाओं को ड्राईग सीट में उकेरे। आज की पाठशाला में बच्चों के साथ बंदर, गोरिल्ला तथा मिकी माउस झूमते नजर आए।
महापौर मधुसूदन यादव एवं नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने पार्षदों के साथ मस्ती की पाठशाला में आए लोगों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने चित्रकला के बच्चों को पुरस्कार भी दिए। इस अवसर पर महिलाओं एवं युवाओं ने मस्ती की पाठशाला आयोजित करने पर उन्हें धन्यवाद देते पाठशाला की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर रविवार के मस्ती की पाठशाला में बढ़ते भीड़ को देखकर लगता है कि छोटे-बड़े सभी में स्वस्थ मनोरंजन के लिए उत्साह है। सुबह से ही बच्चे एवं युवा बडी संख्या में बढ़-चढक़र हिस्सा लेकर भारतीय परंपरा से जुड़े खेल के अलावा योगा एवं जुम्बा डांस का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले रविवार को अंतिम मस्ती की पाठशाला रहेगी।
आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने कहा कि मस्ती की पाठशाला में सभी वर्ग के लोग पहुंच रहे हैं। यह देखकर पाठशाला की सफलता दिख रही है। उन्होंने कहा कि शहर के सामाजिक एवं खेल जगत के लोगों के सहयोग से मस्ती की पाठशाला का सफल आयोजन किया जा रहा है। पाठशाला के सफल संचालन के लिए निगम प्रशासन, पुलिस तथा यातायात विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व्यवस्था में लगे हुए हैं। अगले रविवार को अंतिम पाठशाला में भी सभी का सहयोग अपेक्षित है।
पाठशाला की सफलता मेें बाडी टेक जीम, रीदम रिवाल्युसन गु्रप, पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास तथा योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन गु्रप,मदर टेरेसा ग्रुप, ब्लड डोनेड संघ, यामिनी कला केन्द्र, राजनांदगांव रनर गु्रप, के अलावा खेल जगत से हॉकी, कराटे, तीरंदाजी आदि संघों का सहयोग रहा। मस्ती की पाठशाला में पार्षदों सहित बच्चे, युवा एवं बुजुर्गो ने परिवार सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


