राजनांदगांव

रिपोर्ट लिखाने की बात से नाराज साला ने घर में लगाई आग, गिरफ्तार
08-Jun-2026 4:34 PM
रिपोर्ट लिखाने की बात से नाराज साला ने घर में लगाई आग, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 जून।
साला द्वारा अपने जीजा से मारपीट करने पर जीजा द्वारा रिपोर्ट लिखाने की बात पर आरोपी साला नाराज होकर अपने जीजा के घर को आग लगाने का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी साला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 जून को चिखली पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी अपने मोहल्ले में बैठकर घरेलू बातचीत कर रहा था। उसी दौरान प्रार्थी के रिश्ते में साला रिस्ता नेताम शराब के नशे में आकर मां-बहन की अश्लील गाली-गुप्तार करने लगा। मना करने पर और अधिक उत्तेजित होकर हाथ-मुक्का  से मारपीट कर गाल में नुकीली वस्तु से वार कर चोट पहुंचाया। जिसकी रिपोर्ट लिखाने चौकी चिखली आने पर उसी दौरान प्रार्थी के साला रिस्ता नेताम घर में आग लगा दिया कि रिपोर्ट पर धारा 296, 115(2), 326(जी) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चौकी चिखली पुलिस द्वारा टीम तैयार कर आरोपी रिस्ता नेताम को ग्राम बोरी से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध सदर धारा का अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी रिस्ता गोड  27 साल साकिन ग्राम बोरी  के विरूद्ध विधिवत कार्रवाई करते गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।


अन्य पोस्ट