राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 जून। पत्नी एवं परिजनों के साथ विवाद कर मारपीट एवं अशांति फैलाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध खैरागढ़ जिले के छुईखदान पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। उक्त व्यक्ति के विरूद्ध शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित रूप से प्रभावी कार्रवाई के रूप में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर व्यक्ति की गिरफ्तारी उपरांत उपजेल सलोनी भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार 3 जून को प्राप्त शिकायत के आधार पर ग्राम बुढ़ानभाठ निवासी चमन चंदेल 32 वर्ष निवासी ग्राम बुढ़ानभाठ थाना छुईखदान जिला केसीजी के विरूद्ध कार्रवाई की गई। अपनी पत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लगातार वाद-विवाद कर लड़ाई-झगड़ा करने तथा अशांति उत्पन्न करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना छुईखदान पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 36/63/2026 के तहत धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। कार्रवाई उपरोक्त व्यक्ति को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर उपजेल सलोनी भेजा गया।


