राजनांदगांव

देखो मैच-जीतो कैश में नांदगांव के खिलाड़ी को मिला स्कूटर
05-Jun-2026 4:24 PM
देखो मैच-जीतो कैश में नांदगांव  के खिलाड़ी को मिला स्कूटर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 जून।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित प्रदेश की सबसे बड़ी लीग प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य उद्घाटन  3 जून को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में संपन्न हुआ। फिल्म अभिनेत्री मौनी राय द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम के पश्चात लीग का उद्घाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरूण साव के मुख्य आतिथ्य एवं मंत्री गुरु खुशवंत साहब की विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के डायरेक्टर  बलदेव सिंह भाटिया एवं विजय शाह सहित बीसीसीआई के सह-सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया, सीसीपीएल के चेयरमैन भास्कर शास्त्री, सीएससीएस के अध्यक्ष मोहनदास, सचिव बंटी अग्रवाल, सहसचिव अजय तिवारी, मुकुल तिवारी, अजय पांडे, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कोठारी, सचिव योगेश बागड़ी, कोषाध्यक्ष दिनेश जैन, उपाध्यक्ष जीवन प्रकाश गौतम, किशोर जैन सहित सीएससीएस के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे। लीग के उद्घाटन मैच में रायपुर राहीनोज  ने राजनांदगांव पैंथर्स को 90 रन के विशाल अंतर से परास्त किया । लीग के आह्वान देखो मैच-जीतो कैश का दर्शकों में काफी उत्साह देखा गया।
उद्घाटन अवसर पर प्रथम पुरस्कार राजनांदगांव के अंडर-15 खिलाड़ी पुलकित यादव को टू व्हीलर एवं 15 वर्ष से कम आयु की बालिका क्रिकेट खिलाड़ी समीक्षा साहू को 14000 का पुरस्कार प्राप्त हुआ। प्रतिदिन 10 खिलाडिय़ों  को इस तरह के पुरस्कार दिए जाने की घोषणा स्टेट क्रिकेट संघ ने की है।

 क्रिकेट एसोसिएशन के सौजन्य से बड़ी संख्या में स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ी रायपुर के अंतर्राष्ट्रीय  क्रिकेट स्टेडियम में लीग के उद्घाटन अवसर पर गए थे। लगभग 200 की संख्या में लग्जरी बसों से गए इन खिलाडिय़ोंं  ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन का आभार जताते  अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार किसी बड़े आयोजन को देखा है। छोटे-छोटे बालक एवं बालिका क्रिकेट खिलाडिय़ों के इस शानदार भ्रमण में विवेक तिवारी एवं हिमांशु झा की सजगता का विशेष सफल प्रयास रहा । बड़ी संख्या में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी आज के इस रंगारंग समारोह एवं उद्घाटन मैच में उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रवक्ता लक्ष्मण लोहिया ने दी है।


अन्य पोस्ट