राजनांदगांव

पीडि़त नाबालिग के परिजनों से मिले कांग्रेसी
02-Jun-2026 5:27 PM
पीडि़त नाबालिग के परिजनों से मिले कांग्रेसी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 जून।
सोमनी थाना में दुव्र्यवहार और अमानवीय व्यवहार की शिकार सोमनी थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग बालिका का कांग्रेसियों ने मंगलवार को उनके निवास में पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाया।
 इस दौरान पूर्व महापौर हेमा देशमुख ने उक्त नाबालिग का हौसला बढ़ाते पढ़ाई में अव्वल होकर अपना भविष्य गढऩे की नसीहत दी।  साथ ही कहा कि पढ़ाई पर फोकस व उच्च पदों पर काबिज होकर भ्रष्ट लोगों पर लगाम कसना लक्ष्य होना चाहिए। इस दौरान हेमा देशमुख, संतोष पिल्ले, अमीन हुद्दा, जयनारायण सिंह, रूबीना अंजुम अल्वी, माया शर्मा, प्रतिमा बंजारे, खैरुनिशा, अंगेश्वर देशमुख, टिंकु  साहू, सुलोचना मारकंडे शामिल थे।


अन्य पोस्ट