राजनांदगांव
राजनांदगांव, 27 मई। असामाजिक तत्वों के विरूद्ध पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सुरगी क्षेत्र अंतर्गत एक महिला एवं उसके बच्चे को आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने के प्रकरण में दस्तयाबी की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान आरोपीगण द्वारा महिला एवं उसके परिजनों के साथ वाद-विवाद कर शांतिभंग करने का प्रयास किया गया। जिससे क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने तथा संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल संभावना उत्पन्न हो गई। उक्त परिस्थिति को दृष्टिगत रखते आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपी सूरज कुमार सोरी 30 वर्ष एवं प्रकाश सोरी 27 वर्ष दोनों निवासी ग्राम कोटेरा थाना डौंडीलोहारा बालोद को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगाशा तैयार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर दोनों आरोपियों को जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल कराया।


