राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 मई। भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने हॉकी इंडिया के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ हॉकी के तत्वावधान में रविवार को दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, तरूणा साहू प्रभारी आरपीएफ राजनंदगांव, मृणाल चौबे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, रेखा पदम अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी, केसी त्रिपाठी इंचार्च साईं सेंटर राजनांदगांव की उपस्थिति में फीट इंडिया संडे ऑन साइकल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विशेष अतिथि फिरोज अंसारी ने कहा कि आज फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल रैली कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा हॉकी इंडिया के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ हॉकी एवं जिला हॉकी राजनांदगांव के तत्वावधान में सांई सेंटर राजनांदगांव के साथ मिलकर किया गया। इस कार्यक्रम का 75वां एडिशन है। भारत के सभी राज्यों में आज संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम आगामी 2030 में आयोजित कॉमन वेल्थ गेम्स के प्रचार-प्रसार हेतु उसके थीम में आयोजित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण (सांई सेंटर) द्वारा इस आयोजन को हर संडे को आयोजित करते आ रही है। जिसमें फिटनेस की डोज एक घंटा रोड़ का संदेश देते आ रहे, जो आम नागरिकों को भी अपने जीवन पर उतरना चाहिए। जिससे वो अपने स्वास्थ को और फिटनेस को सुरक्षित रख सके। आरपीएफ राजनांदगांव प्रभारी तरूणा साहू ने कहा कि भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त निर्देश पर प्रति रविवार लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने पूरे भारत में फिट इंडिया साइकिल रैली का आयोजन किया जाता है। यह बहुत ही उत्कृष्ट कार्य है।
अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रेखा पदम ने कहा कि अगर स्वस्थ्य रहना है तो अनुशासित जीवनशैली जरूरी है। जिससे हम नियमित अभ्यास कर स्वस्थ रह सकते हैं। समाजसेवी प्रदीप शर्मा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में दिलीप मेश्राम, डीएल दावड़ा, एसएस बोयर, तेजस्वनी राउत, राजेश मिश्रा, एनके साहू, आरके दुबे, परमजीत सिंह, पंकज पांडे, दिव्या धारावत, सुखदेव राउत, अर्चना चौधरी, शकील अहमद, कृष्णा यादव, वीरेंद्र सिन्हा, लेखराम देवांगन, जयहिंद निषाद, कुमारूराम पटेल एवं सांई ट्रेनिंग सेंटर तथा खेलो इंडिया सेंटर के खिलाड़ी उपस्थित थे।


