राजनांदगांव

आक्सीजोन में 54 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत वापस नदी में डाला
17-May-2026 4:00 PM
आक्सीजोन में 54 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत वापस नदी में डाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 मई।
 कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल करते शनिवार को खनिज विभाग की टीम ने सरपंच ग्राम पंचायत भंवरमरा, वार्ड क्र. 51 हरदी के पार्षद तथा ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति में ऑक्सीजोन स्थित शिवनाथ नदी तट में अवैध रूप से भंडारित 54 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत को पुन: शिवनाथ नदी में डाला गया।
ज्ञातव्य है कि खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा कुछ दिन पूर्व ऑक्सीजोन स्थित शिवनाथ नदी क्षेत्र में अवैध रूप से भंडारित रेत के विरूद्ध कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं एक लोडर वाहन जब्त किया गया था। भंवरमरा निवासी अविनाश सोनी द्वारा ऑक्सीजोन स्थित शिवनाथ नदी से खनिज रेत का अवैध उत्खनन कर रेत का अवैध भंडारण किया गया था। अवैध रूप से भंडारित लगभग 54 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत को पुन: शिवनाथ नदी में डाला गया। जिससे ऑक्सीजोन का प्राकृतिक सौन्दर्य एवं पर्यावरणीय संतुलन बरकरार रखा जा सके। जिला प्रशासन ने कहा है कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। साथ ही अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट