राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 मई। पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने जारी बयान में सवाल उठाते कहा कि कि पद्मश्री फुलबासन यादव भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं तो अन्य महिलाओं का क्या हाल होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गृहमंत्री को गंभीर होने की जरूरत है।
श्री ओस्तवाल ने जारी बयान में प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की सत्ता सरकार की प्रशासनिक प्रदेश की लाचार व्यवस्था की पोल पद्मश्री फुलबासन यादव के अपहरण के प्रयास से पूरी तरह खुल गई। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के जिला मुख्यालय क्षेत्र में भारत सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली फुलबासन यादव के अपहरण से राजनांदगांव जिला कलंकित हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश की अन्य महिलाओं आदि की सुरक्षा कानून के रखवाले इस सरकार में गंभीर नहीं है।
उन्होंने पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और महापौर मधुसूदन यादव व सांसद संतोष पांडे से कड़े शब्दों में मांग की है कि पद्मश्री के अपहरण करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते अपहरण किसके ईशारे पर हुआ है, इसका खुलासा किया जाए। उन्होंने डॉ. रमन सिंह से मांग करते कहा कि तत्काल राजनांदगांव जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक कर जिले में चाकूबाजी, अवैध शराब एवं खुलेआम मारपीट आदि की जो घटनाएं हो रही है, वह संस्कारधानी नगरीय की गरिमा को कम कर रही है, इसलिए यह जो समय है, वह कड़े निर्णय लेने का है।


