राजनांदगांव
जबरिया इंदौर ले जाते बस से आरोपी को पकड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 मई। बसंतपुर थाना क्षेत्र के एक इलाके में एक शादीशुदा व्यक्ति पर 13 साल की एक मासूम के साथ रेप का आरोप लगा है। आरोपी ने जबरिया मासूम को अपने साथ बस में बिठाकर इंदौर ले जाने की कोशिश भी की। बताया जा रहा है कि बस चालक और मालिक की सूझबुझ से पुलिस तक मामला पहुंचा और इंदौर पहुंचने से पहले मासूम को सकुशल बरामद कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक बसंतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले 44 वर्षीय सुजीत अधिकारी पर पड़ोस की रहने वाली 13 साल की मासूम से अनाचार करने का आरोप लगा है। वह मासूम को अपने साथ इंदौर भी ले जा रहा था।
बस में सवार होने केे बाद चालक को संदेह हुआ और उसने किसी तरह बसंतपुर पुलिस तक मामले की जानकारी दी। इस बीच मोहल्ले के लोगों ने बसंतपुर थाना का घेराव कर दिया। इस घटना से गुस्साए मोहल्ले के लोगों ने बुधवार को बसंतपुर थाना का घेराव कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीडि़ता एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं, दोनों पड़ोसी भी हैं। बसंतपुर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ व जांच कर रही है।


