राजनांदगांव

स्वस्थ शरीर व स्वच्छ शहर की परिकल्पना को लेकर पाठशाला
04-May-2026 6:32 PM
स्वस्थ शरीर व स्वच्छ शहर की परिकल्पना को लेकर पाठशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 मई।
मोबाइल की दुनिया से निकलकर प्रात: प्रकृति से जुडऩे नगर निगम द्वारा चौपाटी के पास रविवार सुबह आयोजित मस्ती की पहली पाठशाला में बच्चे एवं युवा बड़ी संख्या में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।  भारतीय परंपरा से जुड़े खेल के अलावा योगा एवं जुम्बा डांस का आनंद लेने सुबह 5.30 बजे से ही बच्चे परिवार सहित पहुंचे। पाठशाला में महापौर मधुसूदन यादव ने स्वच्छ शहर के लिए उपस्थित लोगो को स्वच्छता अपनाने शपथ दिलाई।
महापौर ने कहा कि शहरवासियों ने पहले दिन उत्साह से मस्ती की पाठशाला में भाग लिया। बच्चे एवं युवा जो आज मोबाइल की दुनिया में खोते जा रहे है, वे आज सुबह से ही अपने स्वास्थ्य की चिंता कर स्वस्थ्य मनोरंजन के लिए बड़ी तादाद में परिवार सहित पहुंचे, यह बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की मांग पर बजट में प्रावधान कर मस्ती की पाठशाला आयोजित किया जा रहा है। शहर के प्रबुद्धजन, समाजिक एवं खेल संस्था के सहयोग से पाठशाला शुरू की गई है। गर्मी की छुट्टी में बच्चों के मनोरंजन के लिए प्रत्येक रविवार को पाठशाला का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि आज पहला आयोजन है, आगे बेहतर रूप देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने उपस्थिति के लिए एवं सभी के सहयोग के लिए सबका आभार व्यक्त करता हूॅ।

नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने कहा कि खेल जगत एवं सामाजिक संस्था से जुडे प्रबुद्धजनों के सहयोग से मस्ती की पाठशाला प्रत्येक रविवार को सुबह 5.30 से 7.30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।  पाठशाला का शुभारंभ योगा से हुआ। जिसमें पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास राजनांदगांव के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित बच्चों ने योगा का अद्भुत प्रदर्शन किया। इसके साथ बच्चे एवं युवाओं ने तीरंदाजी, रस्साकसी, बेडमिंटन, कराटे व साप-सीढ़ी के साथ साथ साईं के विद्यार्थियों द्वारा किए गए एक्टीविटीज का मजा लिया। वहीं लगभग 200 बच्चों ने यामिनी क्रीडा केन्द्र द्वारा रंगो की मस्ती चित्रकला में भाग लेकर रंगों से अपनी कल्पना उकेरे। इसके अलावा सभी लोगों ने पाठशाला में पूरे समय चौपाटी के सामने बाडी टेक जीम के सदस्यों के साथ संगीतमय जुम्बा डॉस किये।
पाठशाला के अंत में महापौर श्री यादव ने उपस्थितजनों को स्वच्छता अपनाने तथा अपने घर, मोहल्ले एवं शहर को स्वच्छ एवं साफ  रखने, न गंदगी करूंगा,  न किसी को करने दूंगा, गीला व सूखा  कचरा अलग रख निगम की स्वच्छता दीदीयो को देने, सिंगल यूज प्लांस्टिक का उपयोग नहीं करने, देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने शपथ दिलाई। पाठशाला में  छत्तीसगढ़ी लोक गायक कांति कार्तिक यादव ने छत्तीसगढंी गीत एवं भजन की प्रस्तुति देकर जनगणना में भाषा के कालम में छत्तीसगढ़ी भाषा लिखने गीत के माध्यम से अपील की।


अन्य पोस्ट