राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 मई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने हिट स्ट्रोक व हिट वेव में छग सरकार की सुशासन रूपी नौटंकी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आज छग सुशासन नहीं कुशासन की चपेट में है।
राज्य में सरकार के संरक्षण से प्रशासन और अपराधियों की जुगलबंदी से महिला बच्चियों पर अत्याचार, अफीम की खेती, चाकूबाजी सहित सभी प्रकार के अपराध चरम पर है। संरक्षण की लंबी फेरहिस्त जैसे कलेक्टोरेट के एनआईसी से आई डी हैक कर किए गए नामांतरण फर्जीवाड़ा में 26(9)2025 से थाना कोतवाली में दर्ज एफ आई आर क्र 575-25 में आरोपियों को आज तक गिरफ्तारी नहीं की गई है।
आरोपी राजस्व न्यायालय में दर्ज अपराध की भूमि पर तहसीलदार के संरक्षण आपत्ति कर चोरी और सीना जोरी कर रहा है, महिला प्रशिक्षण भवन सहित किराए के अवैध भवनों में शराब दुकान और शहर में अवैध बार आबकारी विभाग चलवाकर भ्रष्टाचार का खुला खेल खेल रहे है, धान खरीदी में अवैध धान पकडऩे की वाहवाही लूटकर पकड़े गए धान वाहन को छोडऩे का काम, अवैध खनिज उत्खनन में वाहनों को जब्त राजसात ना करना, जैसे गंभीर मामले है इन पर कोई कार्यवाही नहीं करना ही सुशासन है।
उन्होंने कहा कि हिट स्ट्रोक व हिट वेव के अलर्ट जारी डॉक्टरों की लगातार एडवाइजरी जारी के बाद हेलीकॉप्टर, इनोवा, एसी कमरे वाले तिहार के नाम पर अपने कर्मचारियों पर भी अत्याचार कर रहे है इन सबसे प्रमाणित है कि सुशासन की (सु) भी न छग में न ही जिले जिले में है ! फिर भी कुशासन में सुशासन रूपी फटा ढोल पीटने की नौटंकी करना हास्यास्पद है।


