राजनांदगांव

तुलसी मानस प्रतिष्ठान का शपथ ग्रहण व समारोह कल
30-Apr-2026 4:58 PM
तुलसी मानस प्रतिष्ठान का शपथ ग्रहण व समारोह कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 अप्रैल।
तुलसी मानस प्रतिष्ठान की जिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह मां पाताल भैरवी मंदिर प्रांगण बर्फानी धाम में कल 01 मई को दोपहर 2 बजे से आयोजित है। इस आयोजन को लेकर तैयारी की जा रही है। प्रतिष्ठान के महामंत्री लक्ष्मण साहू एवं मीडिया प्रभारी ईश्वर साहू ने बताया कि रामायण प्रचारक इस प्रतिष्ठत संस्था के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री, समन्वयक, संरक्षकगण एवं मीडिया प्रभारी के पदों का शपथ ग्रहण एक मई को दोपहर 2 बजे समारोहपूर्वक होगा। शपथ ग्रहण के बाद प्रतिष्ठान की गतिविधियों पर पर चर्चा होगी।


अन्य पोस्ट