राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 अप्रैल। राजगामी सम्पदा की नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्णिमा साहू रानी सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष पद पर मनोनयन के पश्चात बागेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान नवनियुक्त उपाध्यक्ष मनोज निर्वाणी भी शामिल थे।
पूर्णिमा साहू ने मंदिर मे दर्शन-पूजन व आरती कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने सफल कार्यकाल के लिए बागेश्वर महादेव से कामना की। श्री बागेश्वर धाम मंदिर सेवक पंकज गुप्ता ने बताया कि दर्शन पूजन के पश्चात श्री बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा पूर्णिमा साहू को मंदिर का प्रतीक चिन्ह, श्रीफल एवं बागेश्वर धाम का गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उपाध्यक्ष श्री निर्वाणी का भी सम्मान किया गया। इस दौरान शारदा तिवारी, पंकज गुप्ता, प्रज्ञा गुप्ता, मधु खंडेलवाल, लक्ष्मी गुप्ता, रामावतार जोशी, मोना गोसाई, जमुना देवी साहू, प्रेमा सोनकर, यशोदा गुप्ता, अजय गुप्ता, अनीता फ्रांसिस, एन. कुमारी, कंचन साकुरे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


