राजनांदगांव

सरकारी तंत्र से निंदा प्रस्ताव लोकतंत्र में सत्ता का दुरूपयोग - रूपेश
30-Apr-2026 4:04 PM
सरकारी तंत्र से निंदा प्रस्ताव लोकतंत्र में सत्ता का दुरूपयोग - रूपेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 अप्रैल।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी छग के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने  महिला आरक्षण विधेयक के नाम पर राजनीतिक स्वार्थ साजिश में औंधे मुंह गिरी भाजपा बौखलाहट में जिस प्रकार से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर दोषारोपण कर निंदा प्रस्ताव की नौटंकी करा रही है। वह स्वस्थ लोकतंत्र को कलंकित करने वाला कृत्य करार देते है। भाजपा राज में हाथरस, कठुआ, मणिपुर सहित देश की खिलाड़ी बेटियों पर अत्याचार की शर्मनाक घटनाओ पर  आत्मचिंतन करना चाहिए।

श्री दुबे ने  नारी शक्ति का अपमान किस प्रकार से भाजपा ने करती है, का प्रमाण देते कहा कि स्वास्थ्य सुविधा जैसे आयुष्मान कार्ड योजना में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा को 15 अगस्त 2024 से समाप्त कर भाजपा ने नारी शक्ति की सर्वोच्च गरिमा पर चोट पहुंचाकर मातृत्व का जो अपमान किया है, वह अक्षम्य है। इसी प्रकार सितंबर 2023 में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बाद लोकसभा 2024 के चुनाव में जो भाजपा 471 सीट में चुनाव लड़ी, उसमे मात्र 16 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दी। छग  में 90 सीट वाली विधानसभा चुनाव के दौरान मात्र 16 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दी। 126 सीट वाली असम विधानसभा चुनाव में मात्र 8 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दी, जो 2021 के चुनाव से कम है। अभी तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में 27 सीट में से मात्र 5 महिलाओं को टिकट देकर महिला नेतृत्व को समाप्त करने का खेल लगातार भाजपा खेल रही है।


अन्य पोस्ट