राजनांदगांव

तेज रफ्तार टै्रक्टर घर में घुसा, भोजन करती महिला की मौत
26-Apr-2026 4:04 PM
तेज रफ्तार टै्रक्टर घर में घुसा,  भोजन करती महिला की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 अप्रैल।
खैरागढ़ जिले के गंडई इलाके में दो दिन पहले 24 अप्रैल दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर मकान में घुस गया। हादसे में घर में भोजन कर रही महिला की मौत हो गई। घटना मुंडाटोला गांव की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक 24 अप्रैल को दोपहर लगभग 1.30 बजे मुंडाटोला निवासी कमला नेताम अपने घर के आंगन में बने कीचन में दोपहर का खाना खा रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक तेज गति में सीधे कीचन में जा घुसा।
लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा चालक ट्रैक्टर की गति को कंट्रोल करने में नाकाम रहा। इसी के चलते टै्रक्टर सीधे भोजन कर रही महिला को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ने कीचन का दीवार को तोड़ा और उसके बाद महिला पर ट्रैक्टर चढ़ गया। इस घटना में महिला के सिर, चेहरा और सीने में गंभीर चोट पहुंची। ट्रैक्टर के चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौक पर पहुंची और चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने की अपराध दर्ज करते कार्रवाई की गई।
 


अन्य पोस्ट