राजनांदगांव

कमाई करने 44 डिग्री में भी छत्तीसगढ़ महतारी आगे
25-Apr-2026 3:37 PM
कमाई करने 44 डिग्री में भी छत्तीसगढ़ महतारी आगे

तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / अभिषेक यादव


‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 25 अप्रैल। छत्तीसगढ़ महतारी की इच्छाशक्ति के सामने 44 डिग्री तापमान भी बेअसर दिख रहा है। वीबी-जी-राम-जी योजना के तहत चिलचिलाती धूप में गोदी खुदाई में जी-जान से जुटी महिलाओं को मौसम की मार की परवाह नहीं है। बढ़ते तापमान के बीच जिले में रोजगार गारंटी के तहत तालाब गहरीकरण से लेकर गोदी की खुदाई का काम चल रहा है। महिलाओं को 44 डिग्री तापमान से ज्यादा मेहनत की बदौलत आय जुटाने की ललक है।  यही कारण है कि सडक़ों में महिलाओं का रेला नजर आ रहा है।

 


अन्य पोस्ट