राजनांदगांव

महिला आरक्षण विधेयक गिराना कांग्रेस का असली महिला विरोधी चेहरा बेनकाब- रवि
21-Apr-2026 4:04 PM
महिला आरक्षण विधेयक गिराना कांग्रेस का असली महिला विरोधी चेहरा बेनकाब- रवि

राजनांदगांव, 21 अप्रैल। भाजपा पार्षद रवि सिन्हा ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को गिराना कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की सोची-समझी साजिश है। यह सिर्फ  राजनीति नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के अधिकारों पर सीधा प्रहार है। कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनके लिए महिलाओं का सम्मान सिर्फ भाषणों तक सीमित है। जब-जब महिलाओं को उनका अधिकार देने की बात आई, कांग्रेस पीछे हट गई। वर्षों तक सत्ता में रहकर उन्होंने महिला आरक्षण को ठंडे बस्ते में डाला और अब जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे आगे बढ़ाने की ठोस कोशिश हुई, तो उसे रोकने का काम किया गया।


अन्य पोस्ट