राजनांदगांव

नंदई, इंदिरा नगर व चौखडिय़ापारा में गंदे पानी की शिकायत
21-Apr-2026 4:00 PM
नंदई, इंदिरा नगर व चौखडिय़ापारा में गंदे पानी की शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 अप्रैल।
नंदई, इंदिरा नगर एवं चौखडिय़ापारा में गंदे पानी आने की शिकायत प्राप्त होने पर सोमवार सुबह महापौर मधुसूदन यादव पानी सप्लाई के समय उक्त क्षेत्रों में पहुंच जल विभाग के अधिकारी को गंदे पानी आने वाले क्षेत्र के पाईप लाइन की जांच कर अतिशीघ्र निराकरण करने कहा।
महापौर श्री मधुसूदन यादव प्रभावित क्षेत्र मेें पैदल भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर गंदे पानी आने के संबंध में चर्चा कर उप अभियंता से कहा कि जहां-जहां गंदा पानी आ रहा है, उक्त क्षेत्र के पाईप लाइन की अति शीघ्र जांच कर मरम्मत करें। उन्होंने कहा कि वालमेन को निर्देशित करें कि वाल्व खोलने के पश्चात अपने-अपने क्षेत्र में जाकर पानी सप्लाई देखे तथा जहां इस प्रकार की शिकायत हो, वहां की रिपोर्ट तत्काल संबंधित अधिकारी को दें। जिससे इसका त्वरित निराकरण हो सके। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु को देखते गंदा पानी आने तथा कम पानी आने संबंधी शिकायत का प्राथमिकता से निराकरण करें। निरीक्षण के दौरान पार्षद अरूण साहू, सतीश साहू, पूर्व पार्षद विजय राय सहित निगम का अमला उपस्थित था।


अन्य पोस्ट