राजनांदगांव
विकास कार्यों के लिए लाखों की स्वीकृति
21-Apr-2026 3:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 21 अप्रैल। जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 15 लाख 60 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके अंतर्गत ग्राम काकेतरा में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 60 हजार रुपए, ग्राम तिलई में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 50 हजार रुपए एवं ग्राम बासुला में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 50 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। निर्माण एजेंसियों को समय-सीमा में गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


