राजनांदगांव

स्कार्पियो वाहन में शराब व बीयर परिवहन, आरोपी गिरफ्तार
20-Apr-2026 6:32 PM
स्कार्पियो वाहन में शराब व बीयर परिवहन, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 अप्रैल। अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले आरोपी को चिखली चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने बीयर, अंग्रेजी शराब जब्त किया। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन को भी जब्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल को रात्रि में पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद स्कार्पियो वाहन में अवैध रूप से मात्रा से अधिक शराब ले जा रहा है। सूचना पर तत्काल चौकी चिखली पुलिस टीम द्वारा गठुला नाला के पास नाकाबंदी कर सफेद रंग स्कार्पियो को रोककर चेक करने पर आरोपी अजीत यादव 37 साल साकिन ग्राम पोटेश्री तुमड़ीबोड़ द्वारा अपने स्कार्पियो वाहन में 24 नग किंग फिशर बीयर, 49 पौवा जम्मू स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब अवैध रूप से परिवहन करते पाया गया।
आरोपी के कब्जे से उक्त शराब 24 नग किंग फिशर बीयर कीमती 4800 रुपए, 49 पौवा जम्मु स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब कीमती 5880 रुपए एवं स्कार्पियो वाहन कीमती 6 लाख रुपए को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई कर आरोपी के विरूद्ध धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।


अन्य पोस्ट