राजनांदगांव
परंपराओं का सम्मान और नवाचार का संकल्प
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 अप्रैल। टैक्स बार एसोसिएशन राजनांदगांव के वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुए। जिसमें नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया गया।
नई टीम ने परंपराओं का सम्मान और नवाचार का संकल्प के ध्येय वाक्य के साथ कार्यभार ग्रहण किया है। ज्ञात हो कि यह बार एसोसिएशन 70 वर्षों से निरंतर अपनी परम्पराओं को निभाते मतभेद को दर किनारकर पूरे प्रदेश में सम्मानित होता आया है।
नवनियुक्त कार्यकारिणी में अध्यक्ष हीरेंद्र देवांगन, उपाध्यक्ष सुधीर राठी, सचिव मयंक शर्मा, कोषाध्यक्ष मनमोहन साहू, सहसचिव यशवंत देशमुख, महिला सहसचिव तिलेश्वरी देवांगन शामिल हैं। नवनियुक्त सचिव मयंक शर्मा ने पूरी टीम की ओर से मुख्य चुनाव अधिकारी एवं निर्वाचन टीम का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन अधिकारी सुरेश एच. लाल, बृजकिशोर सुरजन, प्रकाश सांखला, सभी की उपस्थिति और कुशल मार्गदर्शन के कारण ही यह पूरी प्रक्रिया अत्यंत सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी। नई कार्यकारिणी ने यह संकल्प दोहराया कि वे वरिष्ठों द्वारा स्थापित परंपराओं को सहेजते हुए आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप नए नवाचारों को संगठन में लागू करेंगे।
कार्यक्रम में रमेश सोनछत्रा, पारस छाजेड़, सुरेश गांधी, नंदकिशोर सुरजन, महेश प्रसाद शर्मा, जुगल किशोर अग्रवाल, महेश कुमार शर्मा, शिवकुमार चौरसिया, सुगन चंद सांखला, विजय गंगवानी, हरीश सांखला, एज़ाज सिद्दीकी, कमल किशोर साहू, भगवत साहू, जिनेश कुमार जैन, राजेश जैन, राजेश बाफना, प्रफुल कोठारी, सुमित चौरसिया एवं अन्य सम्मानित सदस्य ढाल सिंह साहू, लोकेश चौहान, लीला यादव, अभय पाठक, अभय सांखला, अभिषेक वर्मा, अजय बरडिय़ा, अक्षय सांखला, अंकित सेठिया, अरविंद कुमार महाजन, आशाहद खान, अशोक कुमार साहू, आसीम अहमद, आतिश ओसवाल एवं अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।


