राजनांदगांव

जेसीबी व गैंग से बारिश पूर्व बड़े नाला-नाली की सफाई
19-Apr-2026 4:45 PM
जेसीबी व गैंग से बारिश पूर्व बड़े नाला-नाली की सफाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 अप्रैल।
महापौर मधुसूदन यादव एवं नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर बारिश के पूर्व शहर के सभी बड़े नाली-नालों की सफाई कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत मार्च से नाला सफाई प्रारंभ किया गया है। चरणबद्ध शहर के प्रमुख नाली-नालों की सफाई कराई जा रही है।
महापौर एवं आयुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य का अमला प्रतिदिन नाला सफाई मेनुवल एवं जेसीबी के माध्यम से कर रहे है। जिसकी सतत निरीक्षण भी महापौर श्री यादव, आयुक्त श्री विश्वकर्मा द्वारा किया जा रहा है। वही प्र. स्वाथ्य अधिकारी राजेश मिश्रा एवं स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव सभी नाला-नाली की सफाई का जायजा लेकर सफाई दरोगा को अपने-अपने क्षेत्र में चरणबद्ध सफाई कराने मार्गदर्शन दे रहे हैं।
नाला सफाई के संबंध में आयुक्त  ने बताया कि बरसाती पानी का बहाव ठीक ढंग से होने प्रथम चरण में नंदई चौक से सिंगदई चौक दोनों ओर, प्रभात नगर नाला, राजीव नगर सेन्टर पुलिया से अस्पताल चौक, इंदिरा नगर नाला से लोहा बाड़ा तक, कन्हारपुरी शीतला मंदिर एवं कर्मा भवन के सामने नाला, बीके नगर कच्चा नाला, शांतिनगर नाला, लखोली मेन रोड नाला, महामाया चौक से कल्यााणिका देव स्थानक मंदिर तक नाला एवं भरकापारा के नालों की सफाई कराई जा रही है, शेष नालों की भी सफाई कराई जाएगी। महापौर श्री यादव एवं आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने प्र.स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि जिन क्षेत्रों की नाला सफाई नहीं हुई है, वहां अविलंब सफाई प्रारंभ किया जाए। इसके अलावा अन्य नाले की सफाई जहां जेसीबी से कराना संभव नहीं है वहां गैंग बनाकर सफाई कराया जाए। उन्होंने कहा कि जल शुद्धिकरण, सडे-गले फल सब्जियों का विनिष्ष्टिकरण, फागिंग स्प्रे आदि कार्य ग्रीष्म ऋतु में बेहतर रूप से संपादित किया जाए।
उन्होंने ग्रीष्मकाल में होने वाले बीमारियों के रोकथाम व विभिन्न सफाई अभियान संपादित कराए जाने के साथ-साथ जल शुद्धिकरण अंतर्गत निगम सीमान्तर्गत तालाबों में डल्ला चूना व ब्लीचिंग पावडर डालकर जलशुद्धिकरण कराने निर्देशित किया।
इसके अलावा वार्डो में प्रतिदिन साफ -सफाई कर कचरा उठाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को देखते शहर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त किया जाए। सभी सफाई कर्मी निर्धरित समय तक सफाई करना सुनिश्चित करेंगे, लंबे समय से अनुपस्थित कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई करें।


अन्य पोस्ट