राजनांदगांव
मानसिक कमजोर महिला को परिजनों को सौंपा
18-Apr-2026 5:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 18 अप्रैल। मानसिक रूप से कमजोर महिला को सोमनी पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द किया।
मिली जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे सोमनी बस्ती में एक मानसिक रूप से कमजोर महिला ग्राम सोमनी बस्ती में भटकते पहुंची थी, जिसे ग्रामीणों द्वारा डायल-112 में फोन कर थाना सोमनी लेकर आने पर महिला से पूछताछ कर अपना नाम व उम्र 40 साल तथा निवासी ग्राम अमोदी थाना खरोरा बलौदाबाजार भाठापारा की रहने वाली बताई। उक्त महिला के बताए अनुसार उसके गांव में संपर्क कर उनके परिजनो को सूचित किया गया एवं उसके ससुर को सकुशल सुर्पुदनामें पर दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


