राजनांदगांव

कोठीटोला के बच्चों व युवाओं को खेल सामग्री वितरित
11-Apr-2026 4:26 PM
कोठीटोला के बच्चों व युवाओं को खेल सामग्री वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 अप्रैल। कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत ग्राम कोठीटोला में बच्चों एवं युवाओं को खेल सामग्री का वितरण किया गया
मिली जानकारी के अनुसार एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में  जिला राजनांदगांव पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत ग्राम कोठीटोला में एक सराहनीय पहल की गई।  ग्राम कोठीटोला घने जंगलों से आच्छादित एवं दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में स्थित है, जहां पुलिस द्वारा निरंतर किए जा रहे जनहितकारी प्रयासों एवं कम्युनिटी पुलिसिंग गतिविधियों के माध्यम से आमजन में विश्वास एवं सुरक्षा का वातावरण सुदृढ़ हो रहा है। इस पहल के अंतर्गत गांव के बच्चों एवं युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बैट, बॉल एवं अन्य खेल सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेलकूद के माध्यम से सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना तथा उन्हें नशा एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रखना है।
कार्यक्रम में ग्राम कोठीटोला के सरपंच रामलाल ताड़ेकर, सचिव माया राम, ग्राम पटेल गैदूराम पुजारी, पंच चंद्रावती घावड़े, ईश्वर पुजारी तथा अन्य ग्रामीण पप्पू मांडवी एवं बीरेंद्र यादव की उपस्थिति रही। इस दौरान कार्यक्रम में 40 से अधिक ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस दौरान कैंप कोठीटोला से प्रधान आरक्षक भूपेंद्र कुमार ठाकुर, प्रधान आरक्षक तोरण पटेल, प्रधान आरक्षक राकेश कुमार वर्मा एवं अन्य आरक्षकों  द्वारा सक्रिय सहभागिता निभाई गई।


अन्य पोस्ट