राजनांदगांव
कैलाश नगर और लालबाग उपकेंद्र में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक होगा मेन्टेनेंस कार्य
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 अप्रैल। राजनांदगांव शहर के अलग-अलग इलाकों में कैलाश नगर और लालबाग उपकेंद्र में मेन्टेनेंस कार्य के चलते आगामी 16 अप्रैल तक सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रिीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा शहर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कैलाश नगर एवं लालबाग स्थित 33 केव्ही उपकेंद्र एवं इससे जुड़े 11 केव्ही फीडऱों में आवश्यक रख-रखाव एवं सुधार कार्य किया जाएगा। इस कारण 10 से 16 अप्रैल तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 10 अप्रैल को टाउन-1 एवं बल्देवबाग फीडर के स्टेशन रोड, पुराना सिविल लाईन, टांकापारा, वेसलियन स्कूल नगर निगम कार्यालय, स्टेट स्कूल, महावीर चौक किका भाई कॉम्प्लेक्स, जीई रोड के पास पारस डायग्नोसिस, गौरीनगर फाटक के आसपास, न्यू सिविल लाइन एरिया, बल्देवबाग, सबेरा संकेत, बीएनसी मिल, न्यू बस स्टैण्ड, तुलसीपुर तहसील आफिस, मिलचाल एवं आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
इसी तरह कल 11 अप्रैल को टाउन-2 एवं लालबाग फीडर के विधानसभा अध्यक्ष निवास, आरा मशीन रोड, बीके नगर, जीई रोड, मंजू सेल, एफसीआई गोदाम रोड, रायपुर नाका, बीजेपी कार्यालय, स्टेट बैंक कॉलोनी, लालबाग, सिंधी कालोनी, प्रभात नगर, भदौरिया चौक, महेन्द्र नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सहदेव नगर, स्टेडियम रोड एवं आसपास के क्षेत्र, 12 अप्रैल को लखोली एवं कलेक्टोरेट फीडर के राहुल नगर, जनता कालोनी, केशरनगर, पटेल कालोनी, गायत्री स्कूल, सेठी नगर, लखोली रोड, कलेक्टोरेट परिसर, न्यायालय, पुुलिस लाईन, पुलिस पेट्रोल पंप, ममता नगर, आनंद बिहार, शास्त्री चौक एवं आसपास के क्षेत्र एवं 13 अप्रैल को कैलाश नगर एवं महामाया फीडर के मठपारा, चाकलेट फैक्टरी, पेट्रोल पंप, मठपारा रोड, कैलाश नगर, यूनाइटेड हास्पिटल, पुराना बस स्टैड रोड, बस स्टैंड, भरका पारा, अग्रसेन भवन, काली मंदिर चौक, कसाई पारा, फुलवारी चौक, रामाधीन मार्ग, महामाया चौक, चन्द्रा कॉलोनी, भवानी नगर, जीवन रेखा हॉस्पिटल, इंद्रपुरी, अनुपम नगर, स्टेडियम रोड, बैद्यनाथ कालोनी, जोगीनगर एवं आसपास के क्षेत्र व 15 अप्रैल को इंडस्ट्रियल एवं हॉस्पिटल फीडर के मठपारा रोड, प्रेम नगर, लखोली नाका, शांति अपार्टमेंट, फेस 1-2, बर्फ फैक्ट्री, गंज लाइन, तिरंगा चौक, लोहार पारा, भरकापारा, उदयाचल रोड, पुराना गंज चौक, कांजी हॉउस, दरोगा चाल, पठान पारा, सदर लाईन, जैन बगीचा, मोहता बिल्डिंग सत्यम परिवेश, सत्यम विहार, सत्यम प्रवेश, सत्यम अनन्त, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, किल्लापारा, दुर्गा चौक, पटेल मोहल्ला, ऑडोटोरियम, सर्किट हाउस, राजीव नगर, हीरामोती लाइन, चौखडिय़ापारा, ओसवाल लाईन, समर्थ भवन एवं आपपास के क्षेत्र एवं 16 अप्रैल को टाडन-3 एवं सिटी फीडर के जलाराम मंदिर, पीडब्लयूडी ऑफिस, सिटी कोतवाली, पोस्ट ऑफिस चौक, इमाम चौक, जूनीहटरी, गुडाखू लाइन, मानव मंदिर चौक, जयस्तंभ चौक, सोनारपारा, कमल टॉकिज, गांधी चौक, आजाद चौक एवं अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट, मानव मंदिर चौक, जयस्तंभ चौक, सोनारपारा, दीवनपारा, पुराना हॉस्पिटल, फौव्वारा चौक, शीतला मंदिर, गौशाला मार्केट, महावीर चौक, कमल टॉकिज, गांधी चौक, ब्राम्हणपारा, बांसपाई पारा, आजाद चौक एवं आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।


