राजनांदगांव
बल्देव सिंह बने गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष
09-Apr-2026 6:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 9 अप्रैल। श्री गुरूद्वारा सिंह सभा राजनांदगांव में 7 अप्रैल को नई प्रबंधक कमेटी के गठन के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में साध संगत ने उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से सरदार बल्देव सिंह भाटिया (पप्पू वीरजी) को राजनांदगांव गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी का नया अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर उपस्थित बुजुर्गों एवं संगत द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते आशा व्यक्त किया गया कि वे गुरूद्वारा साहिब की सेवा, प्रबंधन एवं विकास को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे। अंत में बैठक को सफल बनाने हेतु समस्त संगत का आभार व्यक्त किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


