राजनांदगांव

नगर निगम की सामान्य सभा 7 को, 7 विषयों पर होगी चर्चा
04-Apr-2026 5:43 PM
नगर निगम की सामान्य सभा 7 को,   7 विषयों पर होगी चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 अप्रैल।
नगर पालिक निगम की सामान्य सभा की बैठक 8 अपै्रल को पूर्वान्ह 11 बजे से नगर निगम के सभागृह मेें आहुत की गई है। बैठक में 7 विषयों पर चर्चा कर विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया जाएगा।
नगर निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक के प्रारंभ में लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदन की स्वीकृति एवं अनुमोदन किए जाने के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जाएगा। इसी प्रकार विषय क्र. 2 में जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने, विषय क्र. 3 में वार्ड नं. 14 स्थित रानी अवंतीबाई लोधी प्रतिमा स्थल के चौक का नामकरण अवंतीबाई चौक रखे जाने संबंधी विषय पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया जाएगा।
निगम अध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि विषय क्र. 4 में निगम सीमाक्षेत्र स्थित जीर्ण-शीर्ण भवन को तोडऩे के तहत पुत्रीशाला भवन के क्षतिग्रस्त स्थल, गुडाखू लाइन आयुर्वेदिक औषधालय एवं पुराना बस स्टैंड के पुराना व क्षतिग्रस्त/जर्जर भाग को तोडक़र व्यावसायिक परिसार निर्माण किए जाने के साथ-साथ वार्ड नं. 29 रामनगर के जर्जर भवन को तोडऩे तथा निगम स्वामित्व की टाउन हॉल परिसर जीई रोड के किनारे एवं कस्तूरबा महिला मंडल रोड की क्षतिग्रस्त दुकाने तोडक़र व्यावसायिक परिसर निर्माण करने के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विषय क्र. 5 में नगर निगम राजनांदगांव क्षेत्र में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजनांतर्गत 2000 सीटर आडिटोरियम निर्माण के लिए प्राप्त न्युनतम दर एवं विषय क्र. 6 में गंज चौक से कन्हारपुरी परिवर्तित स्थल चिखली ओव्हरब्रिज के नीचे से गठुला नाला शहर सीमा तक सडक़ चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य हेतु आहुत निविदा में प्राप्त न्यूनतम दर की स्वीकृति के लिए चर्चा उपरांत निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा अंतिम विषय में अधोसंरचना विकास योजनांतर्गत नार कन्हैया नाला से जिला अस्पताल तक नाला निर्माण करने आहुत निविदा में प्राप्त न्यूनतम दर की स्वीकृति के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जाएगा।
निगम की बजट बैठक 9 को
नगर निगम की बजट बैठक 9 अपै्रल को अपरान्ह 11 बजे नगर निगम टाउनहाल सभागृह में आहूत की गई है। बैठक में पुनरीक्षित आय-व्यय वर्ष 2025-26 एवं प्रस्तावित आय-व्यय बजट वित्तीय वर्ष 2026-27 के स्वीकृति के संबंध में विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया जाएगा। नगर निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह ने बताया कि अपरान्ह 12 बजेे से बैठक प्रारंभ होगी। बैठक में महापौर मधुसूदन यादव अपने कार्यकाल का शहर विकास के लिए द्वितीय बजट पेश करेंगे। बैठक के प्रारंभ में बजट प्रतिवेदन का पठन किया जाएगा। पठन उपरांत चर्चा पश्चात निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने महापौर सहित निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों, पार्षदों, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि व पत्रकारों एवं अधिकारियों कर्मचारियों से उपस्थिति की अपील की है।


अन्य पोस्ट