राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 मार्च। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए इलेक्शन को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। इस महत्वपूर्ण समिति में अब्दुल कलाम खान को संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति इमरान प्रतापगढ़ी (सांसद) राज्यसभा एवं चेयरमैन अल्पसंख्यक विभाग के नेतृत्व में की गई है। जिसका उद्देश्य चुनावी रणनीति को मजबूत करना एवं संगठनात्मक समन्वय को सुदृढ़ बनाना है।
अपनी नियुक्ति पर अब्दुल कलाम खान ने कहा कि मेरे लिए यह गर्व और बड़ी जिम्मेदारी है कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने मुझे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए इलेक्शन कमेटी का कन्वेनर नियुक्त किया है। उन्होंने अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन सांसद राज्यसभा जनाब इमरान प्रतापगढ़ी का शुक्रिया अदा किया।
श्री खान ने कहा कि वह कमेटी की पूरी टीम डॉ. जमाल हुसैन, परवेज अख्तर, मंजूर अंसारी, मोहम्मद शमीम खान, वासी अहमद, रंजीत सिंह बेदी, डॉ. मोहम्मद मारूफ हुसैन एवं आरिफ भाटी के साथ मिलकर पूरी निष्ठा एवं टीम भावना से कार्य करने का संकल्प लेता हूँ, ताकि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का संगठन और अधिक मजबूत हो तथा चुनावी प्रदर्शन बेहतर हो सके।


