राजनांदगांव

चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार
06-Mar-2026 7:29 PM
चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव, 6 मार्च। होली पर्व के दौरान हथियार लहराकर डराने-धमकाने वाले आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपी से एक नग चाकू जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना क्षेत्र में आपराधिक लोगों की गतिविधियों पर नजर रखकर कार्रवाई किए जाने  के लिए दिए गए निर्देश के परिपालन में 3 मार्च को ग्राम पेंड्री में राजू साहू 33 वर्ष निवासी पेंड्री अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर मोहल्ले में घूम रहा था और लोगों को डरा-धमका रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ कर आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू को उससे जब्त कर आरोपी को धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध कारित करना पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।

 


अन्य पोस्ट