राजनांदगांव
बजट में प्रदेश की समृद्धि का संकल्प - भावेश
26-Feb-2026 5:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 26 फरवरी। जिला भाजपा कोषाध्यक्ष भावेश बैद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट को प्रदेश की समृद्धि का संकल्प बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं के कौशल विकास, स्वरोजगार और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के उन्नयन पर जोर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री और ट्रेड सेक्टर के लिए 750 करोड़ रुपए के इंतजाम से राज्य में इंडस्ट्रियल एक्टिविटी में तेजी आएगी। इससे नए इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा मिलेगा। बिजनेस का माहौल मजबूत होगा और राज्य की इकॉनमी में नई एनर्जी आएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


