राजनांदगांव
पेंटिंग से ऐतिहासिक धरोहरों की खासियत दीवारों में उभरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 फरवरी। राजनांदगांव शहर के गौरवशाली इतिहास की तस्वीरों को पेशेवर पेंटरों (चित्रकारों) ने स्थानीय कमला कॉलेज परिसर के दीवारों में खूबसूरती के साथ तस्वीर के रूप में चित्रित किया है। ऐसा इसलिए भी किया गया है कि धरोहर की पहचान और उसकी खासियत से शहर के युवा रूबरू हो सके।
ऐतिहासिक धरोहरों की तस्वीर देखकर नई पीढ़ी को शहर की खासियत को समझने का मौका मिला है। राजनांदगांव शहर के इतिहासकालीन धरोहरों में से एक तहसील कार्यालय, मोहारा वाटर्स वक्र्स, दिग्विजय स्टेडियम, दिग्विजय कॉलेज तथा नगर निगम की तस्वीरों को पेंटरों ने खूबसूरती के साथ दीवारों में उकेरा है। नगर निगम द्वारा चित्रकारों को उनके बेहतरीन काम के एवज में मेहनताना भी दिया जा रहा है। उभरते हुए चित्रकार अविनाश मौर्या, इंद्रकुमार साहू और नितेश वर्मा ने अपनी चित्रकारी से सबका ध्यान खींचा है। (छत्तीसगढ़-अभिषेक


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
