राजनांदगांव

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
24-Feb-2026 8:30 PM
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

मोहला-मानपुर पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों को पकड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 फरवरी।
मोहला-मानपुर पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले एक गिरोह को धरदबोचा है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर गिरोह को गिरफ्तार कर कई मामलों में लिप्त होने को उजागर किया है। अंबागढ़ चौकी के एक युवक ने ट्रेडिंग शेयर के नाम पर खाते से लाखों रुपए पार करने की पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन के लिए जाल बिछाया और आधा दर्जन आरोपी पकड़ाए।
मिली जानकारी के अनुसार अंबागढ़ चौकी के गंज लाइन के रहने वाले कुनाल अग्रवाल ने बीते 20 जनवरी शेयर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर पंजाब नेशनल बैंक और एचडीएफसी बैंक से 1 करोड़ 49 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जिसमें आरोपियों का लोकेशन उत्तर प्रदेश के रूद्रपुर, उत्तराखण्ड, अहमदाबाद, राजकोट, सूरत में मौजूदगी नजर आई।  पुलिस ने तकनीकी विशलेषण कर उक्त राज्यों में रेड कार्रवाई कर कुल 06 संदेहियों को हिरासत में लिया।
पूछताछ पर आरोपियों का संपर्क कर नेपाल की राजधानी काठमांडू से भी मिला। इसके बाद आरोपियों ने अपराध करना कबूल किया। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंक के पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, 07 नग मोबाइल, 10 नग मोबाइल सिम जब्त किया गया। इस तरह 6 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।  ठगी की रकम निकालने वाले आरोपी ठगी की रकम को चेक के माध्यम से निकालने वाले आरोपियों में मनोज कुमार 27 साल बैंगलोर,  सनातन मंडल 32 साल उधम सिंह नगर उत्तराखंड़, योगेन्द्र सिंह 25 साल दिनेशपुर उधम सिंह नगर, आरोपी युसुफ संधवानी  21 वर्ष राजकोट गुजरात, राहुल गुप्ता 26 साल माधोपुरा अहमदाबाद एवं गौतम भाई बागड़ा 20 साल सूरत गुजरात शामिल हैं।


अन्य पोस्ट