राजनांदगांव

सरकार की निरंकुशता और प्रशासनिक लचरता से अपराध को बढ़ावा- रूपेश
23-Feb-2026 4:47 PM
सरकार की निरंकुशता और प्रशासनिक लचरता से अपराध को बढ़ावा- रूपेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 फरवरी।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने सरकार की निरंकुशता और विभागों में फर्जीवाड़ा और अवैध कार्यों की लंबी फेरहिस्त को प्रमाण सहित रेखांकित करते कहा कि छग सहित राजनांदगांव में जिस प्रकार से प्रशासनिक तंत्र अपने सक्रिय कलेक्टर के सोच को रद्दी की टोकरी में डालकर अपराध को संरक्षित किए बैठे हैं, वह शर्मनाक है।

श्री दुबे ने कहा कि महिला बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी सहायिका पद में ग्रेड अंकसूची का फर्जी अंक निर्धारण करा अपात्र को नियुक्ति देकर विभाग ने फर्जीवाड़ा किया, अंक सूची के संबंध में शिकायत होने पर डीईओ द्वारा  गठित जांच दल ने उस अंक सूची के अंक निर्धारण को गलत प्रमाणित किया है, नियुक्ति के पहले ही इस संबंध में शिकायत किए जाने पर विभाग अपनी कारगुजारियों से फर्जीवाड़ा कर सरकार को चूना लगाकर आर्थिक अनियमितता किए हैं। विभाग संलिप्त आरोपियों को बचाने एड़ी चोटी लगाए हैं। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग में फर्जी टेक्निशियनों की नियुक्ति के मामले में दस्तावेजों सहित शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठकर जनता के जीवन से खिलवाड़ करने का संकल्प लिए बैठे हैं।

श्री दुबे ने कहा कि आबकारी विभाग तो राजस्व के नाम पर अवैध दुकाने  नियम की धज्जियां उड़ाकर खोले बैठे हैं। राजनांदगांव में जितने भी प्रीमियम या कम्पोजिट शराब दुकान चल रहे हैं, उन भवनों का ना तो पीडब्ल्यूडी विभाग से भवन का मूल्यांकन है और तो और निगम से भवन अनुज्ञा भी नहीं होने के साथ भाड़ा नियंत्रण विभाग से किराया भी फिक्स नहीं कराया गया है। जबकि सरकारी नियमों में किराये के भवन का भाड़ा नियंत्रण से किराया फिक्सेशन कराना अनिवार्य प्रावधान है। अवैध धान, अवैध खनिज पकडक़र फोटो खींचाने वाले एक भी अवैध परिवहन करने वाले वाहन को राजसात नहीं कर अवैध कार्यों में लगे रसूखदारों को बचाने का काम किए हैं। फर्जीवाड़ा अवैध काम का हर विभाग में लंबी फेरहिस्त है। जिससे अपराध व अपराधियों के हौसले बुलंद है।
 


अन्य पोस्ट